आगरालीक्स…Agra News: आगरा में चौंकाने वाला मामला, युवक ने खुद अपने मल द्वार से घुसा ली पानी की बोतल, एक घंटे से ज्यादा चली सर्जरी। युवक साइको सेक्सुअल डिसआर्डर से पीड़ित।
आगरा के नवदीप हास्पिटल, साकेत कालोनी में 38 वर्ष के शादीशुदा युवक को मंगलवार को भर्ती किया गया। युवक का एक्सरे करने पर मलाशय में एक लीटर की पानी की बोतल फंसी हुई थी और युवक असहनीय दर्द से परेशान था। युवक ने बताया कि बोतल 36 घंटे से मलाशय में फंसी हुई है। नवदीप हास्पिटल के निदेशक वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि युवक की इमरजेंसी में सर्जरी की गई। सर्जरी के दौरान ध्यान रखा गया कि बोतल को निकालते समय मलाशय न फट जाए और जख्म ना हों। ( Agra News: One liter Water Bottle stuck in rectum of 38 year old man suffer from anal eroticism, Operated in Navdeep Hospital Agra )
एक घंटे से अधिक चली सर्जरी
एक घंटे 10 मिनट सर्जरी के बाद बोतल को बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षित तरीके से बोतल को बाहर निकाल लिया गया। चार दिन तक मरीज का इलाज चला। इसके बाद सिग्मोइडोस्कोपी से मलाशय की जांच की गई, मलाशय के घाव भरने के साथ ही शौच में भी युवक को कोई परेशानी नहीं आ रही है।
पूछताछ में चौंकाने वाली बातें आईं सामने
पूछताछ में पता चला कि युवक को साइको सेक्सुअल डिसआर्डर एनल इरोटिसिम (गुदा कामुकता) है। यह समस्या पश्चिमी देशों में ज्यादा मिलती है, इससे पीड़ित मरीजों को गुदा द्वार को स्पर्श करने से आनंद मिलता है। इससे पीड़ित मरीज बाहरी वस्तु को खुद ही अपने गुदा द्वार में डालते हैं इससे उन्हें आनंद मिलता है। इन मरीजों में एचआइवी, हेपेटाइटिस सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज होने का खतरा रहता है। ऐसे मरीजों की काउंसिलिंग की जाती है जिससे वे इस आदत को छोड़ देते हैं। ऑपरेशन टीम में डॉ दीपक, डॉ. भुवेश, राजेंद्र, गजेंद्र, सादाब एवं रोहतांग शामिल रहे।