नई दिल्लीलीक्स…पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान. दो चरणों में होंगे पश्चिम बंगाल में चुनाव
चुनाव आयोग ने आज रविवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी में चुनाव होने हैं. पश्चिम बंगाल में दो चरणों 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं बाकी तीनों राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा. पश्चिम बंगाल को छोड़कर बाकी के चारों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव होंगे. सभी राज्यों के लिए मतगणना 4 मई को होगी.6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा
चुनाव आयोग ने इसके साथ ही 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की हे. गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और नागालैंड की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा. गोवा, कर्नाटक नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा. वहीं महाराष्ट्र और गुजरात की तीन सीटों पर 23 अप्रैल को उपचुनाव का मतदान होगा. इसमें बारामती सीट पर भी उपचुनाव होगा जहां से पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार विधायक थे.