आगरालीक्स …Agra News: आगरा में इमिटेशन ज्वेलरी बनाने वाली दो फर्मों पर एसजीएसटी की जांच की। स्टाक में अंतर मिलने पर 80 लाख रुपये जमा कराए। अभी जांच जारी है।
राज्य वस्तु एवं सेवा कर यानी एसजीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा की रेंज ए ने संयुक्त आयुक्त चंद्रकांत रलहन के निर्देशन में डाटा एनाइसिस करने के बाद सिकंदरा स्थित उद्धव ट्रेडर्स और संजय प्लेस स्थित आयु चेन पर शुक्रवार को जांच की। जांच में सामने आया कि दोनों फर्म पति पत्नी द्वारा संचालित की जा रही है। ( Agra News: SGST investigation on Imitation Jewellery Firm in Agra, Rs 80 Lakh deposit )
80 लाख रुपये जमा कराए
एसजीएसटी की जांच में सामने आया कि इमिटेशन ज्वैलरी का इन्वर्टेड टैक्स स्ट्रक्चर में निर्माण दर्शाते हुए फर्मों द्वारा रिफंड लिया जार हा है। जांच में पाया गया कि जीआइ वायर की खरीद के अनुपात में वास्तविक उत्पादन व बिक्री की रकम कम दिखाई जा रही है। दोनों फर्मों के स्टॉक में भी अंतर मिला, संयुक्त आयुक्त के अनुसार, व्यापारी द्वारा फर्म डीआरसी 3 के माध्यम से 80 लाख रुपये जमा कराए गए हैं, आगे की जांच जारी है। टीम में उपायुक्त आकांक्षा शुक्ला, राज्य कर अधिकारी प्रशांत तिवारी आदि शामिल रहे।