आगरालीक्स…दुस्साहसिक वारदात, आगरा में ज्वेलर्स से ज्वैलरी से भरा थैला लूट ले गए बदमाश. जांच को पहुंची पुलिस
आगरा में मंगलवार शाम को दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है. थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बिचपुरी के पास एक ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा थैला बदमाश लूट ले गए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.गांव अटूस में वीरेश कुमार रहते हैं. इनकी बिचपुरी में सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है. मंगलवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे. इनके पास एक थैला था जिसमें ज्वैलरी थी. गांव सदरवन से आगे निकलते ही बाइक पर तीन बदमाश इनके पास पहुंचे और इनके हाथ में लगा ज्वैलरी से भरा थैला छीन ले गए. कारोबारी ने शोर मचाया लेकिन बदमाश फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.