आगरालीक्स…आगरा में कल और परसों हो सकती है बारिश. मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान. अभी गर्मी से मिलती रहेगी राहत
आगरा में मौसम ठीक बना हुआ है. ज्यादा गर्मी नहीं है. सुबह के समय भी मौसम ठंड रहता है. हालांकि दिन में निकल रही धूप से तापमान में बढ़ोतरी हुई है लेकिन शाम होने के बाद ठंडी हवाओं से मौसम कूल बना हुआ है. इधर मौसम विभाग ने आगरा में बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश के आसार हैं. ओले भी पड़ सकते हैं और ठंडी हवाएं भी चलेंगी. इसका असर तापमान पर भी होगा.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सप्ताहभर तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना होगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 18/03/26) 36.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/03/26) 19.0
Departure from Normal(oC) 2.4