आगरालीक्स…ताजमहल में प्रबंधन की कमान अब सीए कलंदर. ताजमहल उप-मंडल का नया प्रभारी बनाया गया. ताज से हटाकर प्रिंस वाजपेयी को मिली आगरा किला की कमान
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में चार अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन किया गया है। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी को आगरा किला तथा आगरा किला के वरिष्ठ संरक्षण सहायक सीए कलंदर को ताजमहल का इंचार्ज बनाया गया है। ताजमहल में प्रिंस वाजपेयी का कार्यकाल लगभग सवा चार साल का रहा। इस दौरान उन्होंने विभाग की कई योजनाओं के तहत संरक्षण के कार्य कराए। मुख्य गुंबद में बारिश के दौरान रिसाव की घटना के बाद उसका अध्ययन कराकर कारणों का पता लगाया गया। वहीं छत्रपति शिवाजी के कार्यक्रम में कुछ वर्ष पूर्व एक पिलर में आई चटकन को दूर कराने में वरिष्ठ संरक्षण सहायक सीए कलंदर का सराहनीय योगदान रहा।अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस कुमार ने बताया कि वरिष्ठ संरक्षण सहायक मुदस्सर अली को सबसर्किल ऑफिस से रामबाग स्मारक का प्रभार सौंपा गया है।