आगरालीक्स…. आगरा में भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि भूतनी, इसके बाद कुछ देर के लिए शांति छा गई। उन्होंने यहां अवध बैंकट हाल में बुधवार को संजय प्लेस में भाजपा से मेयर पद के प्रत्याशी नवीन जैन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है। कार्यकर्ता के बल पर ही चुुनाव जीते जाते हैं। आगरा में नौ विधायक और दो सांसद हैं। वे मिलकर विपक्षियों को नौ दो ग्यारह कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी किसी जाति, धर्म या क्षेत्र की पार्टी की नहीं है।
यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। सबसे अधिक सांसद, विधायक भाजपा के हैं। देश के सबसे अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। इसलिए हमें सबको साथ लेकर चलना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 22 तारीख को अपना तो वोट डाले हीं, पड़ोसी के वोट की भी चिंता करें।
नोटबंदी है क्रांतिकारी कदम
डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले काम समर्थन करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री का क्रांतिकारी कदम था, जिसका देश की जनता ने समर्थन किया। लोगों को परेशानी हुई लेकिन भरोसा जताया है। आज काले धन की विरासत की बरसी का दिन है।
भूत कह नहीं सकते भूतनी कैसे कहें
डिप्टी सीएम पूर्व मेयर और पदाधिकारियों के नाम संबोधित कर रहे थे, वे बोले कि आपको भूत कह नहीं सकती भूतनी कैसे कसें, उनकी इस टिप्पणी पर शांति छा गई, महिला नेता भी हतप्रभ रह गईं।