Saturday , 31 October 2026
Home आगरा Agra News: GST Certificate Course held at Sharda University, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: GST Certificate Course held at Sharda University, Agra…#agranews

303

आगरालीक्स…आगरा के शारदा विश्वविद्यालय में हुआ जीएसटी सर्टिफिकेट कोर्स. प्रतिभागियों को जीएसटी के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं से कराया अवगत

शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज, शारदा विश्वविद्यालय आगरा के अंतर्गत संचालित शारदा बिजनेस क्लिनिक द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “जीएसटी सर्टिफिकेट कोर्स: लेवल-1 (बैच-3)” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थियों, शोधार्थियों, संकाय सदस्यों, जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एवं पेशेवरों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) जयंती रंजन (मुख्य संरक्षक) एवं शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के डीन प्रो. (डॉ.) साकेत जेसवानी (संरक्षक) का मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी सहयोग प्राप्त हुआ।

इस कोर्स में विषय विशेषज्ञों के रूप में सीए. संजीव सिंह ठाकुर (संयोजक), सीए. अंकित मित्तल (चेयरमैन, CICASA, आगरा शाखा) एवं सीए. रूपल गर्ग (जीएसटी विशेषज्ञ) ने अपने व्यावहारिक अनुभव एवं गहन ज्ञान के माध्यम से प्रतिभागियों को जीएसटी के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं—जैसे सप्लाई का अर्थ, कंपोजिशन स्कीम, टाइम ऑफ सप्लाई, प्लेस ऑफ सप्लाई, रजिस्ट्रेशन एवं रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म—पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के सुचारु संचालन एवं समन्वय में छात्र आयोजन सचिव ऋषित जैन तथा छात्र समन्वयक दीपांशी शर्मा का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

समापन अवसर पर संयोजक सीए. संजीव सिंह ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों, विशेषज्ञ वक्ताओं एवं आयोजन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल-आधारित कार्यक्रम प्रतिभागियों को व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा भविष्य में भी ऐसे उपयोगी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर पी. के. गुप्ता एवं प्रो-चांसलर वाई. के. गुप्ता ने इस सफल आयोजन हेतु संपूर्ण टीम को बधाई देते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ऐसे ज्ञानवर्धक एवं कौशल-आधारित कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 31st October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Mahant Mukeshnath Maharaj, National Convener of the Vishwa Hindu Mahasangh, will visit Agra on Monday…#agranews

आगरालीक्स...आगरा मे सोमवार को आएंगे विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत...

आगरा

Agra News: Timings of 20 trains changed at Agra’s Idgah station

आगरालीक्स…आगरा के ईदगाह स्टेशन पर 20 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव....

आगरा

Agra Weather: A change in the weather in Agra has brought a sense of chill…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बदले मौसम ने करा दिया ठंड का अहसास. ठंडी हवाएं...

error: Content is protected !!