आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में हर 9 घंटे में एक मोबाइल गुम हो रहा है. पुलिस ने एक करोड़ से अधिक के मोबाइल किए बरामद. आपका मोबाइल तो नहीं हैं इसमें…
अगर आपका भी मोबाइल खोया है तो पुलिस से संपर्क कर सकते हैं. आगरा पुलिस की सीसीटीएनएस सेल/सर्विलासंस सेल द्वारा पिछले तीन महीने में लोगों के गुम हुए 304 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इन बरामद मोबाइलों की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है. पुलिस ने आज इन मोबाइलों को इनके स्वामियों को सौंपे. लोगों को जब अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिले तो उनके चेहरे खिल उठे. पुलिस का आभार जताया. लोगों ने कहा कि इन मोबाइलों में उनके जरूरी कागजात सहित फोटो और वीडियो भी थे. अगर आपका भी मोबाइल गिरता है या खोता है तो उसकी शिकायत जरूर करें. उसका बिल भी जरूर अपने पास रखें, इससे आपका खोया मोबाइल वापस मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.पोर्टल की सहायता से मिली थी सूचना
गुमशुदा मोबाइल / टेबलेट की रिकवरी के लिए Launch CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal बनाया गया है. इसकी सहायता से नगर कमिश्नरेट आगरा के विभिन्न थाना क्षेत्र में गुमशुदा मोबाइल के सम्बन्ध अलग-अलग थानों के पोर्टल पर सूचना प्राप्त हुई. थानों पर CCTNS कार्यालयों में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड/आरक्षी कम्प्यूटर चालक द्वारा उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर गुमशुदा हुए मोबाइल में प्रयोग किये गये सिम नम्बरों का विवरण एवं उनकी लोकेशन के आधार पर कुल 304 Android Mobile बरामद किये गये हैं. इनकी अनुमानित कीमत लगभग (1 करोड़ 2 लाख सत्तासी हजार छः सौ अट्ठाइस रुपये) है.