आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नवरात्रि में अष्टमी और नवमीं को लेकर असमंजस, जानें कब करें कन्या पूजन।
चैत्र महीने की नवरात्रि पर अष्टमी और नवमीं पर कन्या पूजन किया जाता है जबकि नवरात्रि का व्रत परायण भी नवमीं तिथि पर होता है। इस बार अष्टमी नवमीं तिथि को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। ( Agra News: Kanya Poojan Date & Time during Chetra Navratra in Agra)
अष्टमी तिथि आज दोपहर 1.50 मिनट पर
चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी 25 मार्च यानी बुधवार को दोपहर 1.50 बजे से शुरू हो रही है, अष्टमी तिथि का समापन 26 मार्च गुरुवार को सुबह 11.48 बजे होगा। उदया तिथि में अष्टमी 26 मार्च गुरुवार को सुबह है, इसलिए जिन लोगों को अष्टमी में कन्या पूजन करना है वे गुरुवार को सुबह कर सकते हैं।
नवमीं तिथि में 27 मार्च को सुबह 10 बजे तक कन्या पूजन
नवमीं तिथि 27 मार्च शुक्रवार को सुबह 11.48 बजे तक है। इसलिए जिन लोगों को नवमीं पर कन्या पूजन करना है वे सुबह 10.06 बजे से पहले कर सकते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, 27 मार्च को कन्या पूजन के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, इसके साथ ही रवि योग का सभी संयोग बन रहा है।
इस तरह करें कन्या पूजन
इस दिन कुमारी कन्याओं का पूजन किया जाता है. कन्या या कंजक पूजन में सामर्थ्य के अनुसार इन कन्याओं को भोजन के लिए आमंत्रित करते हैं. एक से दस वर्ष तक की कन्याओं का पूजन किया जाता है. इससे अधिक उम्र की कन्याओं को देवी पूजन में वर्जित माना गया है. कन्या पूजन में सर्वप्रथम कन्याओं के पैर धुलाकर उन्हें आसन पर एक पंक्ति में बिठाते हैं. मंत्र द्वारा कन्याओं का पंचोपचार पूजन करते हैं
विधिवत कुंकुम से तिलक करने के उपरांत उनकी कलाईयों पर कलावा बांधा जाता है. इसके पश्चात उन्हें हलवा, पूरी तथा रुचि के अनुसार भोजन कराते हैं. पूजा करने के पश्चात जब कन्याएं भोजन ग्रहण कर लें तो उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें तथा यथासामर्थ्य कोई भी भेंट तथा दक्षिणा दें कर विदा करें. इस प्रकार श्रद्धा पूर्वक अष्टमी पूजन करने से भक्तों समस्त इच्छाएं पूर्ण होती हैं
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रंत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250