यूपीलीक्स…शादी के 30 दिन बाद डॉक्टर की पत्नी फोटोग्राफर के साथ फरार. 25 लाख के जेवर और कैश भी साथ ले गई…दो साल से था अफेयर, घरवालों ने छुपाई थी बात
यूपी के बांदा से एक चौंकाने वाली खबर आई है. शादी के 30 दिन बाद ही एक विवाहिता अपने फोटोग्राफर प्रेमी के साथ फरार हो गई. उसकी शादी वेटरनरी डॉक्टर के साथ हुई थी. जाते समय वह ससुराल से करीब 25 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और कैश भी साथ ले गई है. डॉक्टर ने पत्नी, उसके प्रेमी और तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस विवाहिता की तलाश कर रही है.जानिए क्या है मामला
बांदा के मोहनपुर गांव में दाताराम पटेल रहते हैं. इनका एक बेटा प्रांशु पशु चिकित्सक है. प्रांशु की शादी 19 फरवरी 2026 को नरैरी थाना क्षेत्र के भवई गांव में रहने वाली शिवनारायण की बेटी नीलम से हुई थी. प्रांशु ने बताया कि 23 मार्च की सुबह जब वह सोकर उठे तो पत्नी कमरे में नहीं थी. पूरे घर में तलाश किया लेकिन वो गायब मिली. कुछ लोगों ने बताया कि रात को एक से ड़ेढ बजे के बीच उसकी पत्नी को तीन युवकों के साथ एक कार में जाते हुए देखा है.
इस पर प्रांशु ने नीलम के मायके फोन किया तो वो वहां पर भी नहीं थी. काफी दबाव बनाने पर मायके वालों ने बताया कि दो साल से नीलम का एक फोटोग्राफर लड़के के साथ अफेयर चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन नीलम का परिवार इसके लिए राजी नहीं हुआ. प्रांशु की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस युवती की तलाश कर रही है. मोबाइल फोन के जरिए लोकेशन ट्रेश की जा रही है.