Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: An 8-year-old girl was brutally murdered in Agra. Ten teams are searching for the accused tenant..#agranews
बिगलीक्स

Agra News: An 8-year-old girl was brutally murdered in Agra. Ten teams are searching for the accused tenant..#agranews

212

आगरालीक्स…आगरा में 8 साल की बच्ची की वीभत्स हत्या. किरायेदार के कमरे में आटे के डिब्बे में मिली थी लाश. स्निफर डॉग रुका था हत्यारोपी के घर पर…

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किरायेदार फरार है. पुलिस की 10 टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई है. किरायेदार सुनील ने उसका किडनैप करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी थी. बच्ची के लापता होने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. अपहरण की आशंका में पुलिस को सूचना भी दी गई. पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी और घर के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए. जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड बुलाया गया. पुलिस का शक तब और गहरा हुआ जब स्निफर डॉग अचानक किरायेदार के घर पर जाकर रुक गया. पुलिस ने किरायेदार का कमरा चेक किया लेकिन पहली बार में कुछ नहीं मिला. फिर जब दोबारा गहनता के साथ तलाशी की गई तो आटे के कनस्तर में बच्ची की लाश थी. उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी और उसके शव के ऊपर आटा भर दिया था. इस हत्याकांड ने सभी के होश उड़ा दिए क्योंकि हत्यारोपी किरायेदार इससे पहले बच्ची की तलाश में परिजनों के साथ था और बार—बार गुमराह कर रहा था लेकिन डॉग स्कवॉयड पहुंचने के बाद अचानक वह लापता हो गया. अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

जानिए क्या है पूरा मामला

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी का तीन मंजिला घर, घर में ही जूता कारखाना है। इसके सामने कारोबारी का दूसरा घर है, इसमें सामान रखा रहता है और पहली मंजिल पर बने कमरे में एक किराएदार रह रहा था। कारोबारी के दो बेटी हैं, बड़ी बेटी आठ साल की और कक्षा एक में पढ़ती थी जबकि छोटी बेटी पांच साल की है। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे बड़ी बेटी घर से अन्य बच्चों के साथ खेलने चली गई, परिजनों को लगा कि बेटी बच्चों के साथ खेल रही है, वह शाम को टयूशन पढ़ने भी जाती थी, काफी देर तक बेटी के न लौटने पर परिजनों को लगा कि वह टयूशन पढ़ने गई है। शाम 4.30 बजे तक बेटी नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, ​टीचर के घर पहुंचे तो वहां भी वह नहीं आई थी, पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की कई टीमें बनाई गई, सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर पूछताछ शुरू की गई।

घर की चेकिंग होते ही गायब हो गया किराएदार, तलाशी में ड्रम में मिला शव
सीसीटीवी में कारोबारी की बेटी दोपहर 2.30 बजे घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दी इसके बाद दोबारा घर की तरफ चली गई, पुलिस ने आस पास के घरों में चेकिंग शुरू की। इसके कुछ देर बाद ही कारोबारी के घर में रहने वाला किराएदार गायब हो गया, पुलिस को उस पर शक हुआ उसके कमरे का ताला लगा हुआ था। कमरे का ताला खोलकर तलाशी ली गई तो आटे के छोटे ड्रम में कारोबारी की बेटी का शव मिल गया, शव पर आटा डाल दिया था जिससे पता न चल सके। शव मिलने पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया, फतेहाबाद रोड पर भी जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।

कोरोना काल में बिक गया था किराएदार का मकान
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कारोबारी के मकान में रहने वाले किराएदार का कोरोना काल में मकान बिक गया था इसके बाद से वह कारोबारी के मकान में एक कमरे में कि​राए पर रहने लगा था। उसका भाई भी पास में ही रहता है वहां उसकी मां भी रहती है। किराएदारों की गलत आदतों के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी, उसकी मां उसके घर आया जाया करती थी पुलिस जांच में जुटी हुई है। डीसीपी सिटी आगरा सैयद अली अब्बास के अनुसार, टीमें आरोपित किराएदार की तलाश में जुटी हुई हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!