नोएडालीक्स …नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण के चलते यमुना एक्सप्रेस वे और ग्रेटर नोएडा में कल 28 मार्च को भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस वे और कार्यक्रम स्थल के आस पास के रास्तों पर सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक भारी, हल्के और मध्मय मालवाहक वाहन नहीं चलेंगे। आपातकालीन सेवाएं एंबुलेंस और दमकल आ जा सकेंगी। ( Agra News: Good’s Vehicle ban on 28th March 2026 on Yamuna Express way)
शनिवार को जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण होगा, इसके लिए रूट में बदलाव किया गया है। आगरा से जाने वाले वाहन
जेवर टोल से पहले ही बने यू टर्न से आगरा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे, ये वाहन अलीगढ़ टप्पल होकर जाएंगे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा की ओर जाने वाले वाहन परीचौक से अल्फा कमर्शियल गोल चक्कर से मेट्रो डिपो गोल चक्कर से 130 मीटर रोड से सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से होकर जाएंगे।