आगरालीक्स…Agra News: आगरा में भाजपा पार्षद के खिलाफ उनकी पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा, गर्भपात कराने सहित लगाए गंभीर आरोप
आगरा के थाना हरीपर्वत में राहुल नगर वार्ड 42 से भाजपा पार्षद रवि कुमार पर उनकी पत्नी डिम्पी डागौर ने मुकदमा दर्ज कराया है। ( Agra News: Woman lodge FIR against BJP Parshad Husband in Agra)
इसमें कहा गया है कि 4 नवंबर 2022 को रवि कुमार से शादी हुई थी, इसके बाद रवि कुमार को नगर निगम में भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए पार्षद की टिकट मिल गई और वह चुनाव जीत गए। इसके बाद से पति सहित ससुरालीजनों का व्यवहार बदल गया। डिम्पी डागौर का आरोप है कि शादी में उनके परिजनों ने 16 लाख रुपये खर्च किए थे, रवि कमार के पार्षद बनने के बाद 11 लाख रुपये और कार की मांग ससुरालीजन करने लगे। परिेजनों ने किसी तरह से इंतजाम कर पांच लाख रुपये दे भी दिए। इसके बाद भी व्यवहार नहीं बदला।
गर्भपात कराने के भी आरोप
डिम्पी डागौर ने आरोप लगाया है कि ससुरालीजनों ने विषाक्त पदार्थ खिला दिया लेकिन अस्पताल में भर्ती होने पर जान बच गई। 20 फरवरी 2024 को एक महीने 15 दिन की गर्भवती होने पर टैबलेट देकर गर्भपात करा दिया। इस मामले में थाना हरीपर्वत में पति रवि कुमार सहित अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।