नई दिल्लीलीक्स…देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, सरकार ने खबरों को बताया गलत. पेट्रोलियम मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी ने कहा—एलपीजी उत्पादन 40 प्रतिशत तक बढ़ा
ईरान और इजरायल—अमेरिका के बीच चल रही जंग के लिए देश में कई तरह तरह की अफवाहें सोशल मीडिया सहित कई चर्चाओं में आ रही है जिनमें से एक है कोरोना काल की तरह इस बार लॉकडाउन का फिर से लगना. लेकिन सरकार ने शुक्रवार को साफ कर दिया है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा. वित्त मंत्री सहित तीन मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को गलत बताया है.प्रधानमंत्री मोदी ने चार दिन पहले संसद में कहा था कि आने वाला समय देश के लिए कड़ी परीक्षा वाला है. इस बयान के बाद से ही लॉकडाउन की अफवाहें शुरू हो गईं. लेकिन शुक्रवार को सरकार के तीन मंत्रियों ने इसको पूरी तरह से नकार दिया. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लॉकडाउन की अफवाह कौन उड़ा रहा है. पीएम ने साफ तौर पर कहा था कि पैनिक नहीं होना है. आम लोगों की तकलीफ न हो इसके लिए टॉप लेवल से लेकर नीचे लेवल तक यहां तक कि पीएम खुद मॉनिटर कर रहे हैं. वहीं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इन अफवाहों को खारिज कर दिया. लॉकडाउन की खबरों पर उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐस कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें. वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा. मुझे हैरान है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा. ये बेबुनियाद बातें हैं.
40 प्रतिशत एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ापेट्रोलियम मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने भी शुक्रवार को बताया कि देश में लॉकडाउन की स्थिति नहीं है. सभी रिफाइनरी 100 फीसदी कैपेसिटी से काम कर रही हैं. देश में एलपीजी का प्रोडक्शन 40 प्रतिशत तक बढ़ा है.