आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में नवरात्र में आठ साल की मासूम बच्ची की गला काटकर हत्या के बाद ड्रम में रखकर फरार हत्यारोपी सुनील पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस की 12 टीमें गठित की गईं थी, 25 हजार रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित किया था। ( Agra News: 8 year old Murder accused shot dead in Police encounter in Agra, Video)
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में जूता कारोबारी की आठ साल की बेटी 24 मार्च को दोपहर दो बजे घर से बाहर निकली थी, शाम चार बजे तक उसका कोई पता नहीं चला, अगले दिन 25 मार्च को आठ साल की बच्ची का शव जूता कारोबारी के दूसरे मकान में जो उसके घर के सामने था उसमें किराए पर रहने वाले सुनील के कमरे में ड्रम में मिला था। बच्ची के गले पर कट के निशान थे, गला काटकर आठ साल की मासूम की हत्या करने के बाद आटे के ड्रम में शव छिपाकर किराएदार फरार हो गया था।
पुलिस मुठभेड़ में सुनील ढेर
पुलिस ने आठ साल की मासूम के हत्यारोपी सुनील पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था, सुनील की धरपकड़ के लिए 12 टीमें गठित की गईं थी। डीसीपी सिटी आगरा सैय्यद अली अब्बास के अनुसार, शुक्रवार देर रात और शनिवार की सुबह तीन बजे सुनील के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। थाना बमरौलीकटारा क्षेत्र में टीमों ने घेराबंदी की जिसमें सुनील ने पुलिस टीमों पर जान से मारने की नीयत से कई फायर किये जिसमें एक उप निरीक्षक घायल हुआ है। टीमों द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त सुनील गोली लगने से हुआ घायल। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल अभियुक्त सुनील को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था, जहाँ उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर, 1 तमंचा 315 बोर, 6 खोखा कारतूस एवं 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

मासूम की हत्या का कारण थप्पड़ भी बताया जा रहा
आशंका जताई जा रही है कि किरायेदार ने यह हत्या थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी. बताया जाता है कि 10 दिन पहले बकाया किराए को लेकर विवाद हो गया था जिसमें मृतक बच्ची के चाचा ने किरायेदार को थप्पड़ मारा था और कमरे पर ताला लगा दिया था. इसी का बदला लेने के लिए अरोपी किरायेदार ने बच्ची की वीभत्स हत्या को अंजाम दिया. किरायेदार सुनील ने बच्ची की गला काटकर हत्या की और उसकी लाश को आटे के कनस्तर में रख दिया. इसके बाद उसने कमरे में जो खून बहा था उसे पानी से धोया.