आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आधी रात हलवाई की चाकू मारकर हत्या, हत्या के आरोप में पुलिस ने दंपती को हिरासत में लिया।
मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले 40 साल के गणेश थाना न्यू आगरा के नगला पदी में अपनी बेटी के साथ किराए पर रहते हैं, बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। उसी घर में किराए पर जीतू अपनी पत्नी राधा के साथ रह रहे हैं। शुक्रवार रात को गणेश और जीतू का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जीतू, पड़ोसी गणेश के घर में घुस रहा था उसे गणेश ने रोका तो जीतू ने चाकू से उस पर हमला कर दिया, जीतू की पत्नी ने गणेश के हाथ पकड़ लिया।
गणेश की मौत, पत्नी नहीं रहती है साथ
गणेश के चाकू लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जीतू और उसकी पत्नी राधा को हिरासत में ले लिया है। गणेश मकान में अपनी बेटी के साथ रह रहा था उसकी पत्नी साथ में नहीं रहती है।