आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवा ट्रेडिंग कारोबारी को गर्ल फ्रेंड एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंची, डॉक्टर ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया।
आगरा के तेज नगर कमला नगर के रहने वाले अनुराग शर्मा और आरती का इकलौता बेटा 21 साल का अंशुमान शर्मा ट्रेडिंग का काम करता था। गुरुवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि एसएन इमरजेंसी में युवक का शव छोड़कर उनके साथ आई युवती और दो युवक चले गए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ट्रेडिंग कारोबारी अंशुमान की तबीयत बिगड़ने पर युवती और उसके दो साथी एसएन लेकर आए थे, डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने पर शव को छोड़कर चले गए। ( Agra News: 21 year old trading businessman died)
फोन कर गर्ल फ्रेंड ने बुलाया
पुलिस पूछताछ में परिजनों का कहना है कि गुरुवार सुबह 11 बजे अंशुमान के पास उसकी गर्ल फ्रेंड का फोन आया था, उसने अंशुमान को मिलने के लिए बुलाया था। दोपहर तीन बजे के करीब अंशुमान के सीने में दर्द होने लगा और पसीना आने लगे, युवती अपने साथ अंशुमान के मित्रों के साथ निजी अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उसे एसएन रेफर कर दिया। डॉक्टर को युवती और उसके दोस्तों ने बताया कि जूस पीने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी।
मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट, कार को लेकर चल रहा था विवाद
इंस्पेक्टर जगदीशपुरा के अनुसार, अंशुमान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर रख लिया गया है। अंशुमान के परिजनों का आरोप है कि एक पुरानी कार खरीदी थी उसके भुगतान को लेकर दोस्तों से विवाद चल रहा था। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।