आगरालीक्स…आगरा में सरसों के तेल से भरा टैंकर पलटा. टैंकर से रिसने लगा तेल तो बर्तनों में भरकर ले जाने लगे ग्रामीण. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोका
आगरा के फतेहाबाद रोड पर गुरुवार को सरसों के तेल का टैंकर पलट गया. यह टैंकर बीकानेर से कोलकाता के लिए जा रहा था लेकिन रात को अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. शनिवार दोपहर करीब दो बजे दो जेसीबी की मदद से टैंकर को सीधा किया जा रहा था लेकिन उसी दौरान उसमें से तेल रिसने लगा और वह सड़क किनारे एक गड्ढे में भर गया. जानकारी पर आसपास के ग्रामीण बर्तन लेकर पहुंच गएऔर तेल को भरकर ले जाने लगे. तेल भरने के लिए लग गई भीड़देखते ही देखते यहां तेल भरने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई जिससे स्थिति अनियंत्रित होने लगी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचरी और हादसे की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को वहां से हटाया. पुलिस ने ग्रामीणों को हटाया और व्यवस्था बहाल कराई. बाद में टैंकर माकि और चालक मौके पर पहुंचे और टैंकर को वहां से हटवा लिया गया.