आगरालीक्स …Agra News: आगरा में एक बड़ी कंपनी के कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मिलान करने पर कैश कम मिलने पर दर्ज कराया मुकदमा।
आगरा के यमुना पार स्थित अशोक आटो सेल्स लिमिटेड के अकाउंटेस मैनेजर हिमांशु वर्मा ने कैशियर जुगल किशोर गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि 31 जनवरी को कैश का मिलान किया गया। इसमें 348405 रुपये की कमी पाई गई। जीवनी मंडी निवासी कैशियर जुगल किशोर गुप्ता कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
ग्राहकों की ली गई रकम भी शामिल
अकाउंटेस मैनेजर हिमांशु वर्मा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि कैशियर जुगल किशोर गुप्ता से जब कैश का मिलान किया गया तो 123204 रुपये ग्राहकों से प्राप्त किए हैं। 48950 रुपये अशोक मेडिकेयर, 15000 रुपये इम्प्रेस्ट अकाउंट, 80000 रुपये एक ग्राहक 81251 रुपये गाड़ियों की बिक्री से संबंधित रकम शामिल है।