आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश की 36 चैरिटेबल ब्लड बैंकों की जांच. कमी मिलने पर 7 ब्लड बैंक पर लगाई रोक…
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA ) मुख्यालय से गठित औषधि निरीक्षकों की अंतर जनपदीय टीम द्वारा आगरा सहित प्रदेश की 36 चैरिटेबल ब्लड बैंकों की जांच की गई. इसमें जनपद मुजफ्फरनगर में 6, बरेली-6, इटावा-5, रायबरेली-5, मोरादाबाद-5, कुशीनगर-2, एवं जनपद आगरा, जौनपुर, अमरोहा, बलरामपुर, बागपत, मैनपुरी, व बदोही में एक-एक (कुल-36) चेरिटेबल ट्रस्ट / सोसाइटी द्वारा संचालित ब्लड बैंकें शमिल थीं. टीम को जांच में मुख्य रूप से रक्त एवं रक्त घटकों के अनिवार्य तापमान पर भंडारण, मानक अनुरूप टेस्टिंग, तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता, उपकरण संचालन एवं इनसे संबंधित अभिलेखों का गहनता से सत्यापन किया गया. कई कमियां पाए जानं पर 7 ब्लड बैंकों पर रोकइन केंद्रों पर रक्तदाता व रक्त प्राप्त कर्ता विवरण के अभाव, अनिवार्य ELISA टेस्ट न होने, कोल्ड चेन के मैन्टैन न पाए जाने एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOIC) एवं तकनीकी कर्मचारियों की लंबे समय से अनुपस्थिति, बिना परीक्षण रिकॉर्ड के रक्त का 'बल्क ट्रांसफर' जैसी कमिया पाए जाने पर निम्नलिखित 07 रक्त केंद्रों में रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगा दी गई है.
इन पर लगी रोग
- अचिंत्य चेरिटेबल ब्लड सेंटर फ्रेंड्स कालोनी इटावा
- जीवांश चेरिटेबल ब्लड सेंटर विकास भवन के सामने, मेरठ रोड मुज़फ्फरनगर
- सर्वोदया चेरिटेबल ब्लड सेंटर भोपा रोड मुज़फ्फरनगर
- मानव सेवा चेरिटेबल ब्लड सेंटर आइ टी आइ चौराहा, अगर रोड इटावा
- एस डी मेडिकल इंस्टिट्यूट भोपा रोड मुज़फ्फरनगर
- दुर्गा चेरिटेबल ब्लड सेंटर रुड़की रोड, देओबन्द मुज़फ्फरनगर
- लॉइन्स चेरिटेबल ब्लड सेंटर मिनी बाइ-पास रोड बरेली
कारण बताओ नोटिस जारी
इन सभी 07 रक्त केंद्र संस्थानों पर रक्त संचालन पर रोक लगाने के साथ-साथ, शेष रक्त केंद्रों पर पाई गई कमियों के संबंध में विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है.