आगरालीक्स ..Agra News: वीडियो आगरा में आंधी और बारिश का कहर, चार मकानों की छत गिरने से कई लोग घायल। डेढ़ घंटे रहा ब्लैक आउट, जानें आंधी की स्पीड। ( Agra News: Storm @ 75 KM per hour, 7 injured in house collapse, Rain & hailstones in Agra)
आगरा में शुक्रवार 8 बजे के बाद आंधी चलने से हार्डिंग और पेड़ की टहनियां टूटने से लोग सहम गए। आंधी में यातायात ठप हो गया, लोग सुरक्षित स्थान के लिए भागने लगे। पेड़ और जर्जर भवनों के पास लोग खड़े होने से बचते रहे। 20 मिनट तक आंधी चलने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ही ओले भी गिरे इससे लोग डर गए। रात नौ बजे तक कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा, बल्केश्वर, जीवनी मंडी, ट्रांस यमुना कालोनी, ताजगंज सहित शहर के साथ ही खंदौली, फतेहपुर सीकरी में आंधी और बारिश ने कहर बरपाया। 15 मिनट तक 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चली।
मकानों की छत गिरी
फतेहपुर सीकरी में आंधी के दौरान मकानों की छत गिर गई, छत गिरने से सात लोगों के सिर और शरीर में चोट आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। कई क्षेत्रों में पेड़ और हार्डिंग गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी चलने पर बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आंधी और बारिश बंद होने के बाद भी बिजली नहीं आई। शहर अंधेरे में डूबा रहा, लोग टोरंट के नंबर पर फोन कर बिजली आने के बारे में जानकारी लेते रहे।