आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में जूता कारोबारी लापता, यमुना में मोटर बोट और गोताखोरों की मदद से तलाश।
आगरा के मोती महल के रहने वाले सुभाष की अल्फा नाम से जूते की फैक्ट्री थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुभाष गुरुवार दोपहर में घर से चले गए, रात तक ना लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सुभाष को यमुना किनारे स्थित टीला पर देखा था, परिजन टीला पर पहुंचे तो वहां सुभाष की चप्पल पड़ी हुई थी। ( Agra News: Shoe Businessman goes missing in Agra)
यमुना में मोटर बोट और गोताखोरों की मदद से तलाश, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार
सुभाष की चप्पल यमुना किनारे स्थित टीला पर मिलने पर मोटर बोट और गोताखोरों की मदद से यमुना में तलाश कराई लेकिन कोई पता नहीं चला।
सुभाष के भाई अजय कुमार का मीडिया से कहना है कि आठ महीने पहले जूते की फैक्ट्री बंद हो गई थी, पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।