Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Good news, first successful open heart surgery done at SN Medical College, Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Good news, first successful open heart surgery done at SN Medical College, Agra…#agranews

299

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के एसएन में पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी, 13 साल के बच्चे को मिला नया जीवन. आगरा और आसपास के हार्ट के मरीजों को अब दिल्ली—जयपुर नहीं जाना होगा…एसएन में मिलेगा उपचार

आगरा और आसपास के जिलों के हार्ट के मरीजों के लिए अच्छी खबर आई है. अब हृदय रोग पीड़ित मरीजों को दिल्ली या जयपुर में स्थित बड़े अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना होगा. उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ही हार्ट का उपचार मिलेगा. एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर सुपरस्पेशलिटी विंग में पहली बार किसी मरीज की सफल ओपन हार्ट सर्जरी की गई है. 13 साल के इस मरीज को एसएन में नया जीवन मिला है. एसएन के इतिहा​स में एक नया स्वर्णिम अध्याय है. कॉलेज के CTVS विभाग ने पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी कर एक 13 वर्षीय किशोर की जान बचाई है. यह जटिल और उच्च जोखिम वाला ऑपरेशन आगरा के चिकित्सा क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुआ है.

क्या थी बीमारी और क्यों था जोखिम?
मरीज 'कांस्ट्रिक्टिव पेरिकार्डिटिस' से पीड़ित था, जिसमें हृदय के ऊपर मवाद की सख्त परत जमने से वह सही से पंप नहीं कर पा रहा था. डॉ. अतुल कुमार गुप्ता (MCH, प्रोफेसर एवं हेड, CTVS) ने बताया कि धड़कते हुए दिल (Beating Heart) से उस परत को अलग करना तकनीकी रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण था. इस सर्जरी में 50% तक जान जाने का जोखिम रहता है, जिसे कॉलेज की टीम ने सफलतापूर्वक पार किया.

इनकी रही मुख्य भूमिका
एनेस्थीसिया टीम: डॉ. दीपक और डॉ. मिहिर के विशेष सहयोग से सर्जरी को अंजाम दिया गया.
सर्जिकल एवं ओटी टीम: प्रोफेसर एवं हेड CTVS विभाग डॉ अतुल कुमार गुप्ता, डॉ. शिव (SR), डॉ. शुभांशु, डॉ. सुलभ, डॉ आरती, तकनीशियन सचिन और मोनू.
पोस्ट-ऑपरेटिव केयर: सुपरस्पेशलिटी आईसीयू में डॉ. आकांक्षा और डॉ. सौम्या गुप्ता ने अपनी निगरानी में मरीज को 'हाई रिस्क' जोन से बाहर निकाला.

प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने CTVS टीम को दी बधाई: "संसाधनों और संकल्प की जीत"
इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि यह एस.एन. मेडिकल कॉलेज के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव है. उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि "आज हमारे संस्थान ने वह मुकाम हासिल किया है जो अब तक केवल बड़े मेट्रो शहरों के कॉर्पोरेट अस्पतालों तक सीमित था. एक 13 साल के बच्चे की जान बचाना हमारे डॉक्टरों की काबिलियत का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य एस.एन. मेडिकल कॉलेज को सुपर-स्पेशलिटी सेवाओं का केंद्र बनाना है ताकि आगरा और आसपास के जिलों के किसी भी गरीब मरीज को इलाज के अभाव में दिल्ली या जयपुर न भागना पड़े. प्रशासन की ओर से CTVS विभाग को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और हर संभव 'अनकंडीशनल सपोर्ट' मिलता रहेगा ताकि भविष्य में ऐसे और भी जटिल ऑपरेशन यहाँ निरंतर सफल हो सकें."

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!