Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Agra Fort–Lucknow Intercity will operate up to Kanpur Central from April 8 to May 13…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Fort–Lucknow Intercity will operate up to Kanpur Central from April 8 to May 13…#agranews

181

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट—लखनऊ इंटरसिटी अब कानपुर सेंट्रल तक ही जाएगी और कानपुर से ही वापस आगरा पहुंचेंगी. 8 अप्रैल से 13 मई तक आंशिक निरस्तीकरण की रेलवे ने जारी की सूचना…

आगरा से लखनऊ इंटरसिटी से जाने और लखनऊ से आगरा इंटरसिटी से आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना रेलवे ने जारी की है. उत्तर मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 12179/12180 आगरा फोर्ट–लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में संशोधन किया गया है. यह ट्रेन अब 8 अप्रैल से 13 मई तक आगरा से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक ही संचालित होगी और कानपुर से ही आगरा फोर्ट स्टेशन के लिए मिलेगी.

ट्रेन संख्या 12180 (आगरा फोर्ट–लखनऊ जं. इंटरसिटी)
यह ट्रेन दिनांक 08.04.2026 से 13.05.2026 तक कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित होगी।
इस अवधि में कानपुर सेंट्रल–लखनऊ जं. के मध्य यह ट्रेन निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 12179 (लखनऊ जं.–आगरा फोर्ट इंटरसिटी)
यह ट्रेन दिनांक 08.04.2026 से 13.05.2026 तक कानपुर सेंट्रल से ही प्रारंभ होगी।
इस अवधि में लखनऊ जं.–कानपुर सेंट्रल के मध्य यह ट्रेन निरस्त रहेगी।

मेगा पावर ब्लॉक के कारण रूट डायवर्ट था ट्रेन का
बता दें कि इससे पहले 2 अप्रैल से 13 मई तक 12180 आगरा फोर्ट से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट को कानपुर—लखनऊ के बीच पुल संख्या 110 पर मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण रूट डायवर्टकिया गया था. जिसे कारण इस ट्रेन को 2 अप्रैल से फोर्ट स्टेशन से मथुरा जं.–कासगंज–शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ भेजा जा रहा था लेकिन इसके कारण ट्रेन 8 घंटे देरी से लखनऊ जंक्शन पहुंच रही थी और लखनऊ से आगरा फोर्ट आने वाली ट्रेन 12179 भी 5 से अधिक घंटे देरी से आगरा पहुंच रही थी. इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और लगातार टिकट कैंसिल की जा रही थीं. ऐसे में दो दिन बाद ही अब रेलवे ने इस ट्रेन का आशिंक निरस्तीकरण करते हुए इसको आगरा से कानपुर सेंट्रल तक 8 अप्रैल से 13 मई तक चलाने का निर्णय लिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!