आगरालीक्स…आगरा को मिली आगरा कैंट–असारवा सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस (20178/20177). उदयपुर सिटी, अहमदाबाद जाना होगा आसान. जानिए टाइमिंग
आगरा से उदयपुर सिटी और अहमदाबाद जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. आगरा कैंट से अहमदाबाद के असारवा स्टेशन के बीच आगरा कैंट–असारवा सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस (20178/20177) का शुभारंभ आज से हो गया है. राज्यमंत्री प्रो.एस पी सिंह बघेल, विधायक आगरा छावनी डॉ. जी एस धर्मेश, मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर असारवा की ओर रवाना किया. आगरा कैंट स्टेशन पर इस ट्रेन का स्थानीय लोगों ने ट्रेन के चलने पर स्वागत किया.
सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 20178 आगरा कैंटर रेलवे स्टेशन से 8 अप्रैल् 2026 से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी. वहीं अहमदाबाद के असारवा स्टेशन से यह ट्रेन 9 अप्रैल 2026 से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को संचालित होगी.
ये होंगे कोच
गाड़ी संरचना सामान्य – 09, स्लीपर -10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी-02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी-01, एसएलआरडी– 02 = 24 कोच
गाड़ी सं.- 20178— आगरा कैंट स्टेशन से यह ट्रेन शाम 6 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी. यह ट्रेन गंगापुर सिटी, संवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली जंक्शनख् राणा प्रताप नगर होते हुए सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी. यहां पर 10 मिनट का स्टॉपेज लेकर यह ट्रेन जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर होते हुए अहमदाबाद के असारवा स्टेशन पर 11 बजे पहुंच जाएगी.
गाड़ी सं.- 20177— आसारवा स्टेशन से दोपहर तीन बजे संचालित होगी. शाम 7 बजकर 25 मिनट पर उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी और सभी स्टेशनों से होते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर पहुंच जाएगी.
आगरा कैंट-असारवा ट्रेन से यात्रियों एवं क्षेत्रीय जनता को होने वाले लाभ:-
- सीधी कनेक्टिविटी में सुधार - आगरा कैंट से असारवा (अहमदाबाद) के लिए सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को बिना बदलकर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और श्रम की बचत होगी.
- यात्रियों की सुविधा में वृद्धि- सुविधाजनक समय, बेहतर कोच और नियमित सेवा से यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा.
- व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा- आगरा और अहमदाबाद के बीच बेहतर रेल संपर्क से व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
- पर्यटन को प्रोत्साहन - आगरा (ताजमहल) और अहमदाबाद (ऐतिहासिक एवं औद्योगिक शहर) के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.
- क्षेत्रीय विकास को गति - ट्रेन सेवा से मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच - विद्यार्थियों एवं मरीजों को अहमदाबाद जैसे बड़े शहर में स्थित शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी.
- भीड़ प्रबंधन में सहायक - नई ट्रेन सेवा से अन्य ट्रेनों में भीड़ कम होगी, जिससे समग्र यात्री सुविधा में सुधार होगा.