आगरालीक्स ,,,Agra News: आगरा में युवक ने अपने जन्मदिन पर छात्रा को होटल में बुलाकर किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो और फोटो लेकर शारीरिक शोषण करने लगा, अरेस्ट।
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय के अनुसार, छह फरवरी 2025 को थाना ट्रांस यमुना में छात्रा ने मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा ने आरोप लगाए कि पास में ही रहने वाला युवक अपने जन्मदिन की पार्टी देने के लिए कालिंदी विहार स्थित होटल में ले गया। होटल के कमरे में ले जाने के बाद नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी, इससे वह बेहोश हो गई। उसके साथ रेप किया और आपत्तिजनक वीडियो और फोटो ले लिए। ( Agra Live News: Man arrested for molesting girl student during birthday Party in hotel in Agra)
शारीरिक शोषण किया, 1.50 लाख रुपये वसूले
छात्रा का आरोप है कि आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण किया। उससे 1.50 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद और रुपये मांगने लगा, रुपये ना देने पर आपित्तजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। जांच कमला नगर थाने को सौंपी गई, पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है।