आगरालीक्स…आगरा में सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन की अजब शर्त और खौफनाक हरकतों से सहमा दूल्हा और उसके परिवार वाले. पुलिस को दी सूचना..
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक अजब—गजब सी घटना सामने आई है. शादी के बाद धूमधाम से लाई गई नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात वाले दिन अपने पति से संबंध बनाने से पहले 90 लाख रुपये देने की अजब गजब शर्त रख दी. यह बात जब दूल्हे के घरवालों को पता लगी तो उनके भी होश उड़ गए. आरोप है कि दुल्हन इसके बाद सारे गहने लेकर मायके चली गई और दुल्हन के परिजनों ने ससुराल आकर घर में बाहर से ताला लगा दिया और पैसे न मिलने पर पीएनजी गैस की लाइन तोड़कर घर में ही जिंदा जलााने की कोशिश की. पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.सुहागरात मनाने से पहले मांगे 90 लाख
जगदीशपुरा के रहने वाले एक युवक की धूमधाम से शादी हुई थी. शादी के बाद जब सुहागरात की रात आई तो आरोप है कि दुल्हन ने दूल्हा और उसके परिवार वालों के सामने सुहागरात मनाने से पहले 90 लाख रुपये देने की शर्त रख दी. इस प्रत्याशित मांग से पूरा परिवार अवाक रह गया. जब उन्होंने मना कर दिया तो आरोप है कि दुल्हन गहने लेकर मायके चली गई.
आरोप है कि इसके बाद दुल्हन के मायके वाले यहां आ गए और उन्होंने पीएनजी गैस की लाइन तोड़ दी और सभी को बंद करके जिंदा जलाने की कोशिश की. पीड़ित परिवार ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. घटना से परेशान पीड़ित परिवार पुलिस के पास पहुंचा है और विवाहिता और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.