आगरालीक्स…आगरा में पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने वाली कार का नंबर आया सामने. मुकदमा दर्ज…एक्सीडेंट का वीडियो रूह कंपाने वाला…
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमपुरी से कारगिल रोड पर हुए वीभत्स एक्सीडेंट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पैदल जा रहे राहगीर को मौत के घाट उतारने वाली कार का नंबर पता कर लिया गया है. पुलिस अब कार चालक का पता कर रही है. एक्सीडेंट का जो वीडियो सामने आया था वो इतना भयावह था जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई.पश्चिमपुरी चौकी के पास शुक्रवार देर रात करीब सवा बजे एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को इतनी तेज टक्कर मारी कि वह 20 फीट तक घिसटता हुआ सड़क किनारे खड़ी कार के नीचे जा घुसा. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार सवार टक्कर मारकर भाग निकला.मुकदमा दर्ज
इस संबंध में मृतक के परिजनों ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है. मृतक के भतीजे ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसके चाचा कपिल शर्मा पुत्र स्व हरीशंकर शर्मा आयु करीब 40 साल निवासी गली 23 किशोरपुरा आगरा पश्चिमपुरी की ओर से कारगिल चौराहे की ओर पैदल- पैदल अपने हाथ पर जा रहे थे जैसे ही वह समय करीब रात्रि 1 बजे कर 10 मीनट सारथी होटल के पास पहुँचे तभी उनके पीछे की ओर से एक कार जिसका नं- यूपी 81 डीजैड़ 6716 तेजी व लापरवाही से आई और उसके चाचा कपिल शर्मा को पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. कार चालक कुछ देर रूका और मौका देखकर भाग गया. उन्होंने कार चालक के विरूद कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है.