आगरालीक्स…उफ! ये गर्मी. आगरा का तापमान आज 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा. अभी और तड़पाएगी गर्मी…जानें आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
आगरा में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मंगलवार को धूप इतनी तेज निकली कि दिन में कॉलोनियों और कई मुख्य सड़कों पर सन्नाटा छा गया. लोगों ने घरों और आफिसों में ही दोपहर के समय ठहरना उचित समझा. बाहर लोग मजबूरी में ही निकले. गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं. इस सीजन में पहली बार आगरा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा. आगरा प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा है. आगरा से अधिक प्रयागराज का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और सुल्तानपुर में 40 डिग्री सेल्सियस रहा है. आगरा में आने वाले दिनों में और अधिक भीषण गर्मी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 14/04/26) 39.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/04/26) 19.7
Departure from Normal(oC) -2.8