आगरालीक्स…आगरा में एसएन के डॉक्टरों ने किया संविधान निर्माता को नमन. मेडिकल कॉलेज में श्रद्धा, सम्मान के साथ मनाई बाबा साहब की जयंती
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में आज श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “डॉ. अम्बेडकर के आदर्श—समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।” मंच पर अन्य विशिष्ट अतिथियों में डॉ. टी. पी. सिंह (उप-प्राचार्य), डॉ. ब्रजेश शर्मा (SIC) डॉ. एस. के. कठेरिया एवं डॉ. दिव्या श्रीवास्तव (अध्यक्ष, सांस्कृतिक समिति) उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन डॉ. के. एस. दिनकर (एसोसिएट प्रोफेसर, अस्थि रोग विभाग) एवं डॉ. आशीष गौतम (प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग) द्वारा सांस्कृतिक समिति के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन, संघर्षों एवं उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. एस. के. काथेरिया ने उनके जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया,डॉ. स्नेग्धा सेन (विभागाध्यक्ष, नेत्र विज्ञान) ने स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान पर प्रकाश डाला, डॉ. नीरज यादव (प्रोफेसर, शिशु रोग) ने अनुच्छेद 340 के महत्व को समझाया। डॉ. आर्या (विभागाध्यक्ष, रेडियोथेरेपी) ने उनके जीवन पर सारगर्भित वक्तव्य दिया।
डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण में डॉ. अम्बेडकर की भूमिका को रेखांकित किया, डॉ. ब्रजेश शर्मा (एसआईसी)ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. टी. पी. सिंह ने कहा कि “कर्म शब्दों से अधिक प्रभावी होते हैं,” और सभी को उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। डॉ. के. एस. दिनकर ने डॉ. अम्बेडकर की पुस्तक “Waiting for a Visa” से प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए। अंत में डॉ. आशीष गौतम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एमबीबीएस 2023 बैच के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षों सहित डॉ. सांगार, डॉ. कामना, डॉ. उर्वशी, डॉ. सूर्यकमल, डॉ. हरेंद्र, डॉ. रेखा, डॉ. राजीव पुरी एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ ने भी भाग लिया।