आगरालीक्स…आगरा में बैक के बाहर खड़े होते थे बदमाश. कैश लेकर आने वालों पर रहता था फोकस. किसान की बाइक से कर दिया था डेढ़ लाख कैश पार…गैंग के चार बदमाश पुलिस ने किए अरेस्ट
आगरा के थाना कागारौल पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार बदमाशों को अरेस्ट किया है. ये बदमाश बैंक के बाहर खड़े हो जाते थे और कैश लेकर आने वालों पर इनका फोकस रहता था. मौका मिलते ही ये चालाकी से लोगों का कैश पार कर देते थे. पुलिस ने इन चारों के कब्जे से कैश, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.किसान का बैग किया था पार
खेरागढ़ में सुनील कुमार रहते हैं. वह अपने पिता के साथ 23 मार्च को कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड का लोन जमा करने के लिए आए थे. किसी कारणवश पैसा जमा नहीं हो पाया इस पर वो डेढ़ लाख रुपये बैग में रखकर वापस बाहर आ गए. रघुनाथ मंदिर के पास सब्जी खरीदते समय अज्ञात चारों ने इनकी बाइक से बैग पार कर दिया. बैग में कैश के अलावा पासबुक और शस्त्र लाइसेंस था.
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की. मंगलवार को इस गिरोह के चार बदमाशों को अरेस्ट किया. इनके नाम सुखभइया, करीमराज, अकीन, जानू हैं. ये सभी मध्य प्रदेश के दतिया के रहने वाले हैं और कई जनपदों में चोरी व अन्य मामलों में इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने इनके पास से 18 हजार कैश, एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं.