आगरालीक्स …Agra News: आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान अमेरिकी बिजनेस मैन पर मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की, सैटेलाइट फोन जब्त।
भारत में सैटेलाइट फोन बिना अनुमति के प्रबंधिति है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया के चार्टर प्लेन से अमेरिकी बिजनेस मैन का दल ताजमहल देखने के लिए आया था, ताजमहल देखने के बाद वापस जाने दल एयरपोर्ट पहुंचा, अमेरिकी दल को चार्टर प्लेन से जयपुर जाना था। खेरिया एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान 59 साल के अमेरिकी बिजनेस मैन के पास सैटेलाइट फोन मिला, प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई, शाहगंज पुलिस को भी जानकारी दी गई। ( Agra Live News: American Businessman caught with satellite phone at Agra Airport)
सैटेफाइट फोन किया जब्त, रात को दूसरे चार्टर प्लेन से हुए रवाना
सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने पूछताछ की, इसमें अमेरिकी बिजनेस मैन ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है और सैटेलाइट फोन से वह अपने परिजन और डॉक्टर के संपर्क में रहते हैं। उनके सैटेलाइट फोन को जब्त कर लिया गया है, जांच चल रही है। एयरपोर्ट के निदेशक विवेक शर्मा का मीडिया से कहना है कि सैटेलाइट फोन को जब्त कर लिया गया है और दूसरा चार्टर प्लेन मंगाकर अमेरिकी बिजनेस मैन को जयपुर भेज दिया गया।