आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पिता के सामने किशोरी स्ट्रेची ब्रिज से यमुना में कूदी, युवती ने शादीशुदा युवक पर दुष्कर्म करने के लगाए आरोप। पुलिस तलाश में जुटी।
आगरा के एत्माउददौला क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के पिता का आरोप है कि दो साल से शादीशुदा मनीष उनकी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा है वह 2024 में बहला फुसला कर उनकी बेटी को अपने साथ ले गया था, बाद में उसे आईएसबीटी पर छोड़ गया। मंगलवार को बेटी घर से चली गई, बाद में उसने फोन कर बताया कि उसे मनीष अपने साथ ले गया है।
स्ट्रेची ब्रिज से नीचे कूदने की सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि मनीष शादीशुदा है और वह दूसरी बार उनकी बेटी को ले गया है। बुधवार सुबह बेटी ने अपनी मां को फोन कर बताया कि मनीष ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अब वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। कहा कि अब घर नहीं आएगी, तलाश नहीं करना, यमुना में डूबकर जान देने जा रही हूं। उसे मत छोड़ना। परिजन स्ट्रेची ब्रिज पर पहुंच गए, किशोरी को उसके पिता जब तक बचाते उसने यमुना में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही किशोरी की तलाश की जा रही है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय का मीडिया से कहना है कि किशोरी की तलाश कराई जा रही है।