मथुरालीक्स…Mathura News: वृंदावन मोटरबोट हादसे में स्टील कंपनी में मैनेजर पंकज छह दिन बाद शव मिला, 16 की हुई मौत। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच।
वृंदावन मोटर बोट हादसे ने कई परिवारों को जिंदगी भर का गम दिया है. शुक्रवार 10 अप्रैल को पंजाब से वृंदावन मंदिरों के दर्शन करने आये एक दल ने निधिवन में दर्शन किए और इसके बाद मोटर बोट से यमुना भ्रमण पर निकले. लेकिन 38 श्रद्धालुओं से भरी एक मोटर बोट केशी घाट पर पीपा पुल से टकरा गई और नाव पर सवार सभी लोग डूब गए. 22 श्रद्धालुओं को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया लेकिन 16 श्रद्धालु नदी में डूब गए. रेस्क्यू आपरेशन में सेना के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी जुट गईं लेकिन शुक्रवार को 10 श्रद्धालुओं की लाश नदी से निकाली गईं. शनिवार को दो और रविवार को दो श्रद्धालुओं के शव मिल गए. सोमवार तक 15 श्रद्धालुओं के शव निकाले गए. मगर, 15 श्रद्धालुओं के शव मिलने के बाद आखिरी श्रद्धालु स्टील कंपनी में मैनेजर पंकज मल्होत्रा की तलाश यमुना में की जा रही थी। गुरुवार सुबह यमुना में पंकज का शव मिल गया है। पानी गांव के नजदीक बाबा देवराहा मंदिर के पास शव मिला है।
हादसे की मजिस्ट्रियल जांच
वहीं, मोटरबोट हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा को मजिस्ट्रियल जांच के लिए नामित अधिकारी नियुक्ति किया है।
इन 15 श्रद्धालुओं के मिल चुके हैं शव
पिंकी बहल—चरनजीत सिंह (पति पत्नी), कविता रानी—मधुर बहल (मां—बेटे), ईशान कटेरिया, सपना हंस, आशा रानी, मीनू बंसल, अंजु गुलाटी—रिंकेश गुलाटी (पति पत्नी), माणि टंडन, डिंगी बसंल, रिषभ, मोनिका, यश, पंकज मल्होत्रा