आगरालीक्स:……Agra News: आगरा में रंगबाजी में सनसनीखेज राज चौहान हत्याकांड के बाद एनकाउंटर के डर से जेल गया हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव जेल से बाहर आ गया। एक पुराने मुकदमे में वह जमानत कटवाकर जेल गए था, मोनू यादव को जेल से रिहा कर दिया गया। ( Agra Live News: Monu Yadav released from Jail)
ट्रांस यमुना कॉलोनी में 23 दिसंबर 2025 की रात को गेस्ट हाउस में राज चौहान पर पांच युवकों ने 18 राउंड गोलियां चलाईं थीं। सात गोली राज चौहान के लगीं थी, उसकी मौत होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अरबान उर्फ मंसूरी को मुठभेड़ में मार गिराया था, हत्याकांड के सात आरोपी जेल में बंद हैं। राज चौहान की मां पुलिस कार्रवाई से संतुष्ठ नहीं हैं आरोप लगाए थे कि बेटे राज चौहान की हत्या की साजिश में मोनू यादव शामिल है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई थी।
जेल से हुए रिहा हुआ मोनू यादव
हिस्ट्री शीटर मोनू यादव को डर था कि पुलिस राज चौहान की मां द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद उसे निशाना बना सकती है। मगर , पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया। एनकाउंटर के डर से वह एससी एसटी एक्ट और रंगदारी के पुराने मामले में जमानत कटवाकर जेल चला गया था, पुलिस को बाद में पता चला था। जेल से उसे रिहा कर दिया गया। वहीं, मोनू यादव जब जेल में पहुंचा था तो आलोक यादव भी जेल में था, दोनों के बीच टकराव की आशंका को देखते हुए आलोक यादव को फिरोजाबाद जेल रिहा कर दिया गया था।