आगरालीक्स…Agra News: आगरा में भगवान टॉकीज और वाटरवर्क्स फ्लाईओवर चार लेन से बढ़कर छह लेन के होंगे, इसके लिए एनएचएआई ने ड्रोन से सर्वे किया है। ( Agra Live News: Bhagwan Talkies & Waterworks Flyover extended up to six Lane )
आगरा दिल्ली हाईवे छह लेन हैं, जबकि फ्लाईओवर चार लेन के हैं। इससे फ्लाईओवर पर जाम लगता है, इसे देखते हुए फ्लाईओवर को चार से बढ़ाकर छह लेन करने के लिए सर्वे का काम शुरू किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनएचएआई द्वारा भगवान टॉकीज और वाटरवर्क्स फ्लाईओवर को छह लेन करने के लिए ड्रोन से सर्वे कराया गया है। एनएचएआई की तकनीकी टीम द्वारा ड्रोन सर्वे करने के साथ ही भगवान टॉकीज और वाटरवर्क्स फ्लाईओवर को चार से छह लेन करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर रही है।
जाम से मिलेगी राहत
भगवान टॉकीज और वाटरवर्क्स फ्लाईओवर को चार से बढ़ाकर छह लेन किए जाने के लिए ड्रोन सर्वे कराया गया है। एनएचएआई के घटना प्रबंधक दीपक खटाना का मीडिया से कहना है कि 30 साल पहले बने फ्लाईओवर को वाहनों के दबाव को देखते हुए चार लेन बनाया गया था। अब इसे चौड़ा किया जाना है इसके लिए टीम सर्वे कर रही है।