आगरालीक्स…आगरा में रिटायर्ड फौजी ने अपने 14 साल के बेटे के सीने में गोली मार की हत्या. कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
आगरा में रिटायर्ड फौजी को अपने ही 14 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. आरोपी ने गुस्से में आकर अपने बेटे के सीने में गोली मार दी थी. पत्नी और छोटे बेटे की गवाही इस केस में सबसे अहम साबित हुई और घटना के 19 महीने बाद कोर्ट ने यह सजा आरोपी को सुनाई. जानिए क्या है मामलाथाना सदर में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उखर्रा रोड रामजी विहार कॉलोनी में धीरज रहता था. धीरज सेना में कार्यरत था लेकिन शराब पीने की लत की वजह से उसने इस्तीफा दे दिया था ओर वह घर आ गया. आरोप है कि वह घर भी अक्सर नशे में रहता था. उसकी पत्नी सुधा इसका विरोध करती थी. दोनों के दो बेटै 14 साल का विवेक और 11 साल का नितिन था. 21 अगस्त 2024 की शाम चार बजे आरोपी धीरज नशे में घर आया और अपने बड़े बेटे विवेक से गाली गलौज् करने लगा. बहन ने बेटे को भैंस के लिए सानी लगाने भेज दिया. वह भूसा में पानी डाल रहा था. तभी धीरज ने छत से दुनाली बंदूक से उस पर गोली चला दी. लेकिन वह बच गया. इसके बाद धीरज नीचे आया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से विवेक के सीने में गोली मार दी. गोली मारने के बाद धीरज वहां से भाग गया और उसने अपनी पिस्टल यमुना में फेंक दी.