आगरालीक्स…आगरा में खाली प्लॉट में बनी कोठरी में मिला युवक का शव. पहचान करने में जुटी पुलिस
आगरा के थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के खाली प्लॉट में बनी एक कोठरी में युवक का शव मिला है. लोगों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस भी आ गई. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.आगरा फतेहाबाद रोड पर होटल रमाडा के निकट अम्बे इंटरप्राइजेज है. इसके सामने एक खाली प्लॉट पड़ा हुआ है जिसमें एक कोठरी बनी हुई है. प्लॉट के मालिक राजेंद्र सिंह हैं. शुक्रवार सुबह वह यहां सफाई करने के लिए पहुंचे थे लेकिन कोठरी के अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ था. यह देखते ही उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना पर थाना बमरौली कटारा पुलिस मौके पर पहुंच गई.
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है.