मथुरालीक्स…अभिनेत्री नेहा धूपिया पहुंची वृंदावन. यमुना का पूजन कर शुरू किया नदी का शुद्धिकरण अभियान. मुंबई की एक संस्था की पहल
अभिनेत्री नेहा धूपिया शुक्रवार को मथुरा पहुंची. उन्होंने वृंदावन के जुगलघाट पर यमुना पूजन किया और आरती उतारी. इसके साथ ही उन्होंने नदी का शुद्धिकरण अभियान भी शुरू किया है जो कि मुंबई की एक संस्था की पहल पर शुरू किया गया है. अभियान में नेहा धूपिया के साथ ही अभिनेता विशाल और अनेक धर्माचार्य भी मौजूद रहे.मुंबई की संस्था कमला अनकीबाई घमंडी राम गोवानी टण्स्ट ने भारत विकास परिषद के सहयोग से नदी का शुद्धिकरण अभियान शुरू किया है. शुक्रवार को वृंदावन के यमुना किनारे स्थित जुगलघाट से इस अभियान का आरंभ किया गया है. ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर निर्दसना गोवानी ने कहा कि यमुना महारानी में बढ़ते प्रदूषण व यमुना किनारे गंदगी से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं, इसलिए ट्रस्ट ने अभियान की शुरुआत करने का मन बनाया.