आगरालीक्स …Agra News: नवजात की देखभाल कैसे करें, आगरा के सरकार नर्सिंग होम में प्रसूता, गर्भवती से लेकर नर्सिंग स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण।
प्रयागराज (इलाहाबाद) के प्रसिद्ध नाजरथ अस्पताल की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ एवं नियोनेटोलॉजिस्ट (नवजात शिशु विशेषज्ञ) डॉ. सोहिनी घोष ने मुख्य वक्ता ने नर्सिंग स्टाफ और वहां उपस्थित गर्भवती व प्रसूति महिलाओं (Antenatal and Postnatal care) को बताया कि जन्म के शुरुआती घंटे और दिन शिशु के स्वास्थ्य के लिए कितने महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने प्रसव पूर्व (Antenatal) सावधानियों और प्रसव पश्चात (Postnatal) बरती जाने वाली जरूरी देखभाल पर विस्तार से चर्चा की। नर्सिंग स्टाफ को नवजात शिशुओं की आपातकालीन स्थिति को संभालने और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के सही उपयोग के गुर सिखाए। महिलाओं को स्तनपान के महत्व और शिशुओं को संक्रमण से बचाने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।अस्पताल के स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन सहित 100 से अधिक लोग शामिल हुए।
सरकार अस्पताल के निदेशक डॉ. देवाशीष सरकार ने डॉ. सोहिनी घोष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सत्रों से न केवल स्टाफ की कार्यकुशलता बढ़ती है, बल्कि मरीजों को भी सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रमों को आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। सत्र के अंत में उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया।