आगरालीक्स…आगरा में तन—बदन को झुलसा रही गर्मी. 43 डिग्री पहुंचा आगरा का तापमान. आने वाला पूरा सप्ताह भीषण गर्मी का…
आगरा में गर्मी के तेवर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं. सुबह 10 बजे से ही धूप इतनी तेज होती है कि उसमें ठहरा नहीं जाता. दोपहर में लू जैसा आभास हो रहा है जो कि शाम 6 बजे तक रहता है. शनिवार को भी सूरज के तेवर तल्ख रहे. दिन में धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया. कूलर और ऐसी में ही राहत मिल रही हैं. पंखों की हवा गर्म हो गई हैं.आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाला सप्ताह भीषण गर्मी का है. तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 18/04/26) 42.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/04/26) 23.2
Departure from Normal(oC) 0.5