आगरालीक्स…आगरा में 10 रुपये किराये को लेकर चलते आटो से महिला को फेंका. पीछा कर रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, लोगों ने सिखाया सबक..
आगरा में आटो चालक की दुस्साहस की घटना सामने आई है. 10 रुपये किराया न देने पर मना करने पर चालक ने चलते आटो से महिला से फेंक दिया. पीछे चल रहे बाइक सवारों ने जब देखा तो आटो चालक का पीछा किया. इस पर आटो चालक ने दो बाइक सवारों को टक्कर भी मारी लेकिन भीड़ ने आटो चालक को पकड़ लिया और उसे जमकर सबक सिखा दिया. घटना का वीडियो भी सामने आया है. घटना थाना ट्रांसयमुना के टेढ़ी बगिया की है. शनिवार शाम को दो महिलाएं शाम करीब पांच बजे आटो से शाहदरा जा रही थी. आटो में बैठने के बाद चालक ने 10 रुपये किराया बताया. इस पर महिलाओं ने उतरने की बात कही तो आरोप है कि चालक गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. विरोध करने पर चालक ने एक महिला को आटो से धक्का देकर नीचे गिरा दिया. इस पर शोर सुनकर दो बाइक सवारों ने आटो का पीछा किया तो चालक ने उनको भी टक्कर मार दी. अन्य बाइक सवारों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. गिरने से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.