आगरालीक्स …Agra News: आगरा की मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत युवती के आपत्तिजनक वीडियो उसके ही पति ने अपनी गर्लफ्रेंड को भेज दिए, दो साल पहले हुई है शादी। ( Agra Live News: Woman lodge FIR against her husband girlfriend in Agra )
आगरा की युवती ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उसकी शादी नवरंबर 2024 में दिल्ली के पीतमपुरा के रहने वाले युवक से हुई थी। युवती और उसकी बहन दिल्ली में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। आरोप है कि ससुर ने अपना 500 करोड़ रुपये का कारोबार बताया और 10 करोड़ रुपये देने की मांग करने लगे। फरवरी 2025 में युवती के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह आगरा में अपने मायके में रह रही है।
गर्ल फ्रेंड को आपत्तिजनक वीडियो भेजने के आरोप
युवती का आरोप है कि उसका पति बागपत की रहने वाली युवती से बात करता था, वीडियो कॉल भी करता था। युवती गुरुग्राम की कंपनी में कार्यरत है, युवती का कहना है कि उसे कुछ दिन पहले पता चला कि उसके पति ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के बाद कमरे में कैमरा लगाकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे, इन वीडियो को अपनी गर्लफ्रेंड को भेज दिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही पति की गर्लफेंड
युवती का आरोप है कि पति की गर्लफ्रेंड उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही है, जब उसे इस बारे में पता चला तो पति की गर्लफ्रेंड से संपर्क किया। युवती ने पति की गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल न करने के के लिए की गई चैट को आधार बनाते हुए थाना हरीपर्वत में तहरीर दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।