आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्री प्राचीन कैलाश मंदिर में हवन पूजन कर विश्व के कल्याण तथा सुख-समृद्धि की कामना की गई। ( Agra Live News: Parashurama Janmotsav celebrate in Kailash Mandir Agra )
आगरा में रविवार सुबह श्री प्राचीन कैलाश मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार,शंखध्वनि एवं भक्ति रस से मनाया गया। देवों के देव भगवान शिव (बाबा भोलेनाथ) का विधि-विधान से रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया गया। साथ ही महर्षि जमदग्नि एवं भगवान परशुराम का पंचाभिषेक कर भक्तों ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। हवन-पूजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुतिया अर्पित कर देश,समाज एवं विश्व के कल्याण तथा सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्पों से सजाकर भव्य फूल बंगला श्रृंगार किया गया। इस दौरान महंत चंद्रकांत गिरि, डॉ. मदन मोहन शर्मा, महंत गौरव गिरि, विश्वास शर्मा, अनिशा शर्मा,(यजमान) विपिन गिरि,संतोष गिरी,विकास भारद्वाज, राम कुमार गुप्ता,गिरीश अग्रवाल,डॉ.मनीष, रमन शर्मा,नरेश दीक्षित एवं सुधीर शर्मा, विधायक शर्मा आदि मौजूद रहे।