आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर सवारियां लेकर आ रहे आटो से जा टकराई. महिला की मौत, 6 घायल
आगरा के खंदौली में हाइवे पर दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है. बगलघूंसा के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार का पहिया निकल गया जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सामने से सवारियां लेकर आ रहे एक आटो में जा घुसी. हादसे में आटो सवार महिला की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हुए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. जाम भी लग गया. क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका. पुलिस के अनुसार एक कार सोमवार सुबह करीब 10 बजे खंदौली से रामबाग की ओर आ रही थी. बगलघूंसा के पास कार का पहिया निकल गया जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सामने से आ रहे आटो से जा टकराई. आटो रामबाग से सवारियां लेकर खंदौली जा रहा था. हादसे में आटो में सवार लोग घायल हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां राधा नाम की महिला की मौत हो गई. जबकि छह अन्य घायल हैं.