आगरालीक्स..आगरा में कॉन्वेंट स्कूलों का भी समय बदला. भीषण गर्मी को देखते हुए अब इतने बजे होगी स्कूलों की छुट्टी..देखें नया समय
आगरा में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. इसके साथ ही दोपहर में लू चल रही है. स्कूलों की छुट्टी दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच में हो रही है, ऐसे में भीषण गर्मी और लू के बीच बच्चे स्कूल वैन, बस, बाइक और स्कूटी से घर पहुंच रहे हैं. इससे बच्चों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है. सोमवार को प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया. बच्चों के लिए स्कूल 12:30 बजे तक खोलने के आदेश दिए गए. मगर कान्वेंट स्कूलों के लिए कोई आदेश जारी न होने पर भी मंगलवार को स्कूल की छुट्टी डेढ़ से दो बजे के बीच में हुई.डीएम मनीष बंसल ने पद्भार संभालने के बाद स्कूलों के समय में बदलाव के दिए थे निर्देश
मंगलवार को आगरा के नये डीएम मनीष बंसल ने कार्यभार संभाला. उन्होंने प्रचंड गर्मी को देखते हुए स्कूलों में नियमानुसार समय परिवर्तन के निर्देश दिए. शाम सात बजे के बाद स्कूलों की ओर से अभिभावकों के पास समय बदलाव के मैसेज आने लगे. स्कूलों ने अब छुट्टी का समय दोपहर साढ़े 12 बजे कर दिया है.
शहर के तमाम कान्वेंट स्कूलों ने नर्सरी से यूकेजी तक के लिए सुबह 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक और कक्षा से 12वीं तक के बच्चों के लिए सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक का समय रखा है. जबकि कई कान्वेंट स्कूलों ने कक्षा 8 तक के ही छात्रों के लिए छुट्टी का समय साढ़े 12 बजे तक रखा है. कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए छुट्टी का समय दोपहर डेढ़ बजे निर्धारित किया है.