आगरालीक्स…भई प्रकट कुमारी भूमि विदारी जन हितकारी भयहारी…आगरा के श्री जगन्नाथ मंदिर में मनाया माता जानकी का प्राकट्योत्सव. सियाराम का पंचगव्य से अभिषेक और मंदिर में सजा फूल बंगला
जनक दुलारी माता जानकी का प्राकट्योत्सव पर हर तरफ पुष्पों की महक और रंग बिखरे थे। सीता माता के प्राक्ट्य का हर्ष भक्तों के नृत्य और कीर्तन के साथ हर तरफ पुष्पों की बिखरी महक से व्यक्त हो रहा था। हरे राम, हरे कृष्णा… का संकीर्तन और भक्ति भाव में डूबे भक्तजन। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज माता जानकी महामहोत्सव का आयोजन भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पंचगव्य व पंचामृत से सियाराम का अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से किया गया।
मंदिर में आज विशेष उत्सव और भक्तों में उल्लास का माहौल था। श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने माता जानकी के प्राक्टयोत्सव की कथा सुनाते हुए बताया कि धरती मां की गोद से प्रकट हुई माता सीता मां लक्ष्मी का स्वरूप थीं। संध्या काल में पंचगव्य व पंचामृत से सियाराम का अभिषेक किया गया। सीताराम जी की प्रतिमा को चंदन व नए परिधानों से स्रंगारित किया गया। गर्मी का मौसम होने के कारण भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बलभद्र बलराम जी का भी चंदन से श्रंगार व हल्के सूती वस्त्र धरण कराए गए। सियाराम की विशेष आरती में हर भक्त भक्ति की गंगा में डूबा नजर आया। अभिषेक के बाद श्रंगारित श्रीराम व माता सीता के दर्शन को हर भक्त व्याकुल दिखा। अंत में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, सुशील ग्रवाल, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, संजीव मित्तल, राजेश उपाध्याय, शाश्वत नंदलाल, अदिति गौरांगी, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
