Monday , 27 April 2026
Home आगरा Agra Live News: A wave of devotion has surged at the ongoing Panchkalyanak Mahotsav at MD Jain in Agra..#agranews
आगरा

Agra Live News: A wave of devotion has surged at the ongoing Panchkalyanak Mahotsav at MD Jain in Agra..#agranews

56

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में उमड़ी आस्था की अविरल धारा. आदि कुमार के विवाह एवं राज्याभिषेक का भव्य मंचन आकर्षण

आगरा इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है. न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर स्थित श्री सर्वताभद्र जिनालय के श्री आदिनाथ जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड अयोध्या नगरी हरीपर्वत में भव्य आयोजन निरंतर जारी है. यह महोत्सव आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद तथा मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आध्यात्मिक ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है. प्रतिदिन प्रातःकाल प्रभु के अभिषेक,शांतिधारा एवं भव्य पूजन के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होता है.श्रद्धालु महापूजन एवं विभिन्न विधानों में श्रद्धापूर्वक भाग लेकर धर्माराधना में लीन हो रहे हैं. मंत्रोच्चार से गूंजता पूरा परिसर दिव्यता और आस्था का अद्भुत वातावरण प्रस्तुत कर रहा है. पंडित जय निशांत एवं संदीप जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में सभी धार्मिक क्रियाएं विधिवत संपन्न कराई जा रही हैं.

25 अप्रैल को तप कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति देखने को मिली. अष्ट द्रव्यों से पूजन नियम-विधान और मांगलिक क्रियाओं के बीच श्रद्धालुओं ने उपाध्यायश्री की मंगलवाणी का रसपान किया. जिससे वातावरण भाव-विभोर हो उठा. दोपहर में आदि कुमार के विवाह एवं राज्याभिषेक का भव्य मंचन आकर्षण का केंद्र रहा. जिसमें 3200 मुकुटबद्ध राजाओं द्वारा भेंट समर्पण की दिव्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके पश्चात वैराग्य प्रसंग, भरत-बाहुबली को राज्य हस्तांतरण की झांकी तथा बालिका द्वारा प्रस्तुत नीलांजना नृत्य ने कार्यक्रम को भावनात्मक ऊंचाई प्रदान की।सौधर्म इन्द्र दिलीप जैन द्वारा तीर्थंकर का दीक्षा अभिषेक सम्पन्न कराया गया. इसके पश्चात सुदर्शन पालकी में विराजमान होकर तीर्थंकर बालक दीक्षा वन की ओर अग्रसर हुए.

इस दिव्य क्षण में मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने अपने करकमलों से जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान कर पूरे जैन समाज को गौरवान्वित किया. इस अवसर पर बाहर से पधारे अतिथियों को आयोजक समिति द्वारा सम्मानित किया गया. आगरा के कलाकारों द्वारा नृत्य-नाटिका सत्यवादी हरिश्चन्द्र का प्रभावशाली मंचन किया गया. साथ ही सुप्रसिद्ध अनामिका जैन अम्बर एवं सौरभ सुमन जी ने काव्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी. जिसमें अनामिका जैन अम्बर ने अपनी कविताओं से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा।कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल एवं उमेश जैन द्वारा किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Video News: Vehicles stuck in a traffic jam on the highway in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जाम ही जाम. हाइवे पर रामबाग से भगवान टाकीज तक...

आगरा

Agra Live News: FSDA Raids Edible Oil Establishment in Agra; 990 kg of Oil Seized…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में तेल कारोबारी के यहां एफएसडीए का छापा. 990 किलो खाने...

आगरा

Agra Live News: The 23rd Samuhik Ekadashi Udyapan Ceremony was held in Agra on Mohini Ekadashi…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में मोहिनी एकादशी पर हुआ 23वां...

आगरा

Agra Weather: Today’s temperature stood at 44.1 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी बेहाल....

error: Content is protected !!