Tuesday , 16 June 2026
Home अध्यात्म Agra Live News: Due to the occurrence of Adhik Maas, the month of Jyeshtha will span two months this time….#agranews
अध्यात्म

Agra Live News: Due to the occurrence of Adhik Maas, the month of Jyeshtha will span two months this time….#agranews

204

आगरालीक्स…2 मई से शुरू हो रहा ज्येष्ठ माह इस बार दो महीने 29 जून तक चलेगा. बीच में एक महीने का होगा अधिकमास..जानिए कब से शुरू होगा अधिकमास और क्या है इसका महत्व

हिन्दू कैलेंडर में ज्येष्ठ का महीना तीसरा महीना होता है, ज्येष्ठ का महीना वैशाख के महीने के बाद आता है. अंग्रेजी कैलेंडर की बात करें तो ये महीना हमेशा मई व जून के महीने में ही आता है. इस वर्ष ज्येष्ठ मास का महीना अधिक मास के रूप में होगा अतः 2 मई से लेकर 29 जून तक ज्येष्ठ का महीना रहेगा इस महीने में सूर्य अत्यंत ताक़तवर होते हैं, इसलिए गर्मी भी ज्यादा होती है. सूर्य की ज्येष्ठता के कारण इस माह को ज्येष्ठ कहा जाता है. ज्येष्ठा नक्षत्र के कारण भी इस माह को ज्येष्ठ कहा जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ही चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने को ज्येष्ठ नाम दिया गया है.इस महीने में धर्म का सम्बन्ध जल से जोड़ा गया है, ताकि जल का संरक्षण किया जा सके, इस मास में सूर्य और वरुण देव की उपासना विशेष फलदायी होती है।यह माह बेहद गर्म होता है। इस दौरान उत्तर भारत लू (गर्म हवाएं) की चपेट में आ जाता है। ज्येष्ठ के महीने में सूर्यदेव अपने रौद्र रूप में रहते हैं जिसके कारण प्रचंड गर्मी रहती है। इसलिए ज्येष्ठ के महीने में पानी पिलाने और दान करने का विशेष महत्व होता है।

इस बार ज्येष्ठ मास 02 मई 2026 से शुरू होकर 29 जून 2026 तक रहेगा। तत्पश्चात आषाढ मास प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान 17 मई से 15 जून तक अधिकमास रहेगा।

ज्येष्ठ मास का वैज्ञानिक महत्व क्या है?
ज्येष्ठ महीने में जल का महत्व
ज्येष्ठ माह में पानी का वाष्पीकरण तेजी से होता है जिसके कारण से नदियां और तालाब सूख जाते हैं। हिन्दू सभ्यता में इस महीने जल के संरक्षण का विशेष जोर दिया जाता है। ज्येष्ठ महीने में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे व्रत भी रखे जाते हैं। ये व्रत प्रकृति में जल को बचाने का संदेश देते हैं। गंगा दशहरा में नदियों की पूजा और निर्जला एकादशी में बिना जल का व्रत रखा जाता है।

  • इस माह में वातावरण और शरीर में जल का स्तर गिरने लगता है।
  • अतः जल का सही और पर्याप्त प्रयोग करना चाहिए।
  • सन स्ट्रोक और खान पान की बीमारियों से बचाव आवश्यक है।
  • इस माह में हरी सब्जियां, सत्तू, जल वाले फलों का प्रयोग लाभदायक होता है।
  • इस महीने में दोपहर का विश्राम करना भी लाभदायक होता है।

ज्येष्ठ के मंगलवार की क्या महिमा है?
ऐसा माना जाता है कि ज्येष्ठ मास में ही प्रभु श्रीराम व हनुमान जी की मुलाकात हुई थी। जिस कारण ज्येष्ठ मास में मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अति लाभदायक मानी जाती है।
ज्येष्ठ के मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है।
इस दिन हनुमान जी को तुलसी दल की माला अर्पित की जाती है।
साथ ही हलवा पूरी या मीठी चीज़ों का भोग भी लगाया जाता है।
इसके बाद उनकी स्तुति करें।
निर्धनों में हलवा पूरी और जल का वितरण करें।
ऐसा करने से मंगल सम्बन्धी हर समस्या का निदान हो जाएगा।

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी वाट्सएप नंबर.975640298,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 16th June 2026

आगरालीक्स…मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 14 June 2026

आगरालीक्स…रविवार को इन राशि वाले जातकों को मिलेगी खुशियां. पढ़ें 14 जून...

अध्यात्म

Rashifal Saturday, 13th June 2026

आगरालीक्स…13 जून शनिवार का दिन कई राशियों के लिए रहेगा खास. पढ़ें...

अध्यात्म

Somvati Amavasya 2026: Last day of Adhikamas, coinciding with three auspicious Yogas…#agranews

आगरालीक्स…अधिकमास के आखिरी दिन 15 जून को सोमवती अमावस्या. 3 शुभ योगों...

error: Content is protected !!